Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » IQ Air Report में खुलासा: भारत तीसरा सबसे प्रदूषित देश, 96 फीसदी जनता दूषित सांस ले रही

    IQ Air Report में खुलासा: भारत तीसरा सबसे प्रदूषित देश, 96 फीसदी जनता दूषित सांस ले रही

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 20, 2024 ब्रेकिंग न्यूज No Comments3 Mins Read

    KHABARWAAD NATIONAL DESK. भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रदूषित देश है। 2023 में प्रदूषण में सबसे ऊपर बांग्लादेश और फिर पाकिस्तान रहा। यह दावा स्विस एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग संस्था आईक्यूएयर की रिपोर्ट में किया गया है। संस्था ने दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों और राजधानियों की सूची भी जारी की है। इसमें राजधानी दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी रही।

    संस्था के मुताबिक दुनिया के सबसे प्रदूषित 50 शहरों में से 42 भारत के हैं, जिसमें बिहार का बेगुसराय सबसे ऊपर है। वहां पिछले साल प्रदूषण के लिए जिम्मेदार सूक्ष्म कण पीएम2.5 का औसत 118.9 था, जो डब्ल्यूएचओ के स्टैंडर्ड से 23 गुना ज्यादा है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के 130 करोड़ से ज्यादा लोग, यानी करीब 96% आबादी खराब एयर क्वालिटी वाले शहरों में रह रही है। रिपोर्ट में विशेष रूप से पीएम2.5 पर फोकस किया गया है। 7,800 से ज्यादा शहरों में से सिर्फ 9% शहर ही मानक पर खरे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक पीएम2.5 का औसत वार्षिक स्तर 5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

    Read Also-  सुप्रीम कोर्ट ने SBI को लगाई फटकार, कहा-‘पूरी जानकारी देने के आदेश का पालन हो’

    इन राजधानियों में सबसे कम प्रदूषण

    • सैन जुआन, प्यूर्टो रिको
    • वेलिंगटन, न्यूजीलैंड
    • कैनबरा, ऑस्ट्रेलिया
    • रिक्याविक, आइसलैंड
    • हेलसिंकी, फिनलैंड
    • इन देशों में हवा साफ: फिनलैंड, एस्टोनिया, प्यूर्टो रिको, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, बरमूडा, ग्रेनेडा, आइसलैंड, मॉरीशस और फ्रेंच पोलिनेशिया। 

    प्रदूषण इस स्तर पर क्यों

    • दिल्ली के प्रदूषण में धूल, निर्माण आदि का हिस्सा 30% तक है। 22% इंडस्ट्रीज का, 17% ट्रांसपोर्ट का, 10% हिस्सा घरों का, 11% हिस्सा अन्य कारकों का है, जिनमें कचरा जलाना शामिल।
    • 10 वर्ष के डीजल और 15 वर्ष के पेट्रोल वाहनों पर पाबंदी लगा दी है। ऑड ईवन लागू किया गया। स्मॉग टावर लगाए गए। ये या तो काम नहीं कर रहे हैं या बेहद कम हैं। हवा साफ करने के लिए 40 हजार स्मॉग टावर चाहिए। सड़कों पर क्षमता से अधिक वाहन है।

    फिनलैंड है रोल मॉडल

    • बिजली बनाने के लिए हेलसिंकी में कोयले की जगह हवा और पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
    • यहां पर 3862 किलोमीटर की साइकिल लेन बनाई गई हैं। जंगलों को कटने से बचाया। ग्रीन कवर के मामले में फिनलैंड 11वें पर है।
    • र्वे ने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें अपनाई हैं। बाइक शेयरिंग प्रोग्राम चल रहा है। राजधानी ओस्लो के केंद्रीय हिस्से में कार पर रोक है। पैदल चलने वालों और साइकिल चलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    delhi most polluted capital city delhi most polluted city delhi world's most polluted city india india most polluted country india pollution most air polluted country most polluted cities most polluted cities in the world most polluted city most polluted countries most polluted countries in the world most polluted country most polluted country in the world top 10 most polluted countries in the world world’s most polluted city
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.