आशीष पदमवार
Khabarwaad Bijapur. बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी ने गंगालूर पुलिया निर्माण में बीजेपी नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. उन्होंने प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार पर इन नेताओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा है.
बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी ने कहा, “ग्राम पचायत गंगालूर में गायता पारा से गुन्नापारा के बीच एक पुलिया निर्माण हुआ है, जिसकी लागत लगभग 49 लाख रुपये बताई जा रही है. यह निर्माण भाजपा नेता और गंगालूर सरंपच राजू कलमूम करवा रहे थे. इसमें भाजपा नेता राजू कलमू ने भारी भष्ट्राचार किया गया है. गुणवत्ताहीन पुलिया का निर्माण किया गया है.”
“जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब लागातार भाजपा नेता और कार्यकर्ता भाजपा सरकार के सरंक्षण में अधिकारियों पर दबाव डालकर इस तरह के भष्ट्राचार को अजाम दे रहे हैं.” – विक्रम शाह मंडावी, विधायक, बीजापुर
बीजेपी नेता पर कार्रवाई की मांग
कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मंडावी ने सरकार और प्रशासन से मांग किया है कि पुलिया निर्माण कार्य में भष्ट्राचार करने वाले भाजपा नेता राजू कलमू पर कार्रवाई की जाए. जिला कांग्रेस कमेटी ने इस पूरे मामले की जांच के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम के नेतृत्व में 8 सदस्यीय जांच दल बनायी है. इस प्रेस वार्ता के दौरान जांच दल के सभी सदस्य भी विक्रम शाह मंडावी के साथ मौजूद थे.
यह भी पढ़े :
भिलाई के मैत्री बाग में रायपुर की बाघिन का वेलकम, अब रक्षा लगाएगी रायपुर में दहाड़
सीएम केजरीवाल के घर पहुंची ईडी की टीम, ACP रैंक के कई अधिकारी मौजूद, घर की तलाशी ले रही टीम
कांग्रेस ने ‘मोदी की गारंटी’ जैसे विज्ञापनों के लिए चुनाव आयोग से की शिकायत




