KAHABRWAAD BIJAPUR. होली की खुमारी में धीरे-धीरे लोगों में चढ़ने लगी है। लोग रंग लगाने से पहले शराब को मुंह से लगा रहे हैं, जिसका रुझान आना शुरू हो गया है। पहला रुझान बीजापुर जिले से आया है और शहर के कोतवाली थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक का वीडियो पूरे प्रदेश में वायरल हो गया है।
दरअसल, आदर्श आचार संहिता के दौरान चेक पोस्ट पर डयूटी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ ठाकुर थाना कोतवाली बीजापुर के द्वारा नशे की हालत में राहगीरों से बदतमीजी और गाली गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद कार्यवाही की गई है।
सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ ठाकुर को डयूटी के दौरान शराब का सेवन करने एवं नशे की हालत में राहगीरो से गाली-गलौज एवं बदतमीजी करते पाये जाने पर उन्हें निलंबित किया गया। सउनि निलंबन अवधि के दौरान लाईन अटैच रहेंगे।
वायरल वीडियो की पड़ताल उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बीजापुर करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा है डयूटी के दौरान किसी भी अधिकारी/ कर्मचारी द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति अनुशासनहीनता एंव लापरवाही बरते जाने पर बख्से नही जायेंगे




