AASHISH PADAMWAR
KHABARWAAD BIJAPUR. भाजपा के बस्तर लोकसभा कलस्टर प्रभारी महेश जैन आज बीजापुर दौरे पर है, जिसमे उन्होंने आज पार्टी की बूथ स्तरीय, मंडल स्तरीय और जिला स्तरीय के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर से लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।
महेश जैन ने प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा की लखमा जी को ये मालूम नही है की भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है, हमारा केंद्रीय नेतृत्व टिकट तय करता है, हमारे छोटे कार्यकर्ता को भी विश्वास रहता है कि मैं कल बड़े दायित्व को निभा सकता हूं, उनकी पार्टी में ये नही हो सकता। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कही नज़र नही आ रही है, भाजपा कार्यकर्ताओ में भारी जोश है और हम अपने कार्यकर्ताओ के दम पर छत्तीसगढ़ की 11 की 11 लोकसभा सीट जीतेंगे।




