KHABARWAAD SPORTS DESK. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) से होगा। मैच विशाखापट्टनम के डॉ YS राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। पहले खिताब का इंतजार कर रही दिल्ली ने दो बार की चैंपियन कोलकाता को पिछले 3 IPL मैच हराए हैं। दिल्ली के खिलाफ कोलकाता को आखिरी जीत 2021 में मिली थी, उसके बाद दोनों के बीच तीन मुकाबले खेले गए, तीनों में कोलकाता को हार मिली।
वेदर कंडीशन
विशाखापट्टनम में मैच वाले दिन बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। बुधवार को यहां का टेम्परेचर 28 से 33 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। हवा की रफ्तार 24 किमी/घंटा रहेगी।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्या, खलील अहमद और मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर : ईशांत शर्मा।
कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, फिल सॉल्ट, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर : सुयश शर्मा, अंगकृष रघुवंशी।




