KHABARWAAD SPORTS DESK. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 27वें मैच में आज पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। मुकाबला पंजाब के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
राजस्थान का यह 17वें सीजन में छठा मैच रहेगा। टीम 5 मैच में 4 जीत के बाद 8 पॉइंट्स लेकर पहले नंबर पर है। उसे पिछले मैच में ही गुजरात से हार मिली। दूसरी ओर पंजाब का भी यह छठा मैच होगा। पंजाब ने 5 में से 3 मैच गंवाए हैं, टीम को दो मैचों में जीत मिली। 4 पॉइंट्स के साथ टीम 8वें नंबर पर है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर & कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन और आवेश खान।
इम्पैक्ट प्लेयर : रोवमन पॉवेल, नांद्रे बर्गर, केशव महाराज।
पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, सिकंदर रजा, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर : प्रभसिमरन सिंह।




