Khabarwaad Durg: शहर के पुलगांव थाना इलाके में तेज रफ्तार क्रेटा कार और ट्रक की सीधी टक्कर हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब कार और ट्रक दोनों शिवनाथ नदी के ऊपर बने ब्रिज से गुजर रहे थे. आमने सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए
Read also: भीषण आगजनी, तीन भाई-बहनों की जलकर मौत, मचा हड़कंप
हादसे के वक्त कार में युवक और युवती सवार थे. घटना के बाद किसी तरह से कार में बैठे युवक युवती को बाहर निकाला गया. दोनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचते ही युवती ने दम तोड़ दिया.
पुलिस ने कार में सवार युवक युवती की पहचान कर ली है. कार प्रशांत पांडेय नाम का शख्स चला रहा था. युवती का नाम मीणा सिंह था जिसकी हादसे में मौत हो गई. पुलिस की टीम जबतक मौके पर पहुंचती तबतक आस पास के लोगों ने युवक युवती को अस्पताल पहुंचा दिया था. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को मौके से हटा दिया है. घायल युवक प्रशांत पांडेय का इलाज शहर के शंकराचार्य अस्पताल में चल रहा है.




