Khabarwaad National Desk: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सीपी जोशी ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने उदयपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में अगर मोदी सरकार बनती है तो आने वाले समय में बाबर का बच्चा बच्चा भी जय श्रीराम बोलेगा.
सीपी जोशी ने उदयपुर लोकसभा सीट के भिंडर कस्बे में आयोजित चुनावी सभा में कहा, देश में अगर मोदी सरकार बनती है तो आने वाले समय में बाबर का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अबू धाबी जैसे मुस्लिम देश में भी भगवान श्रीराम का ध्वज लहरा रहा है. मंदिर की आधारशिला कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे और मंदिर के पाठौत्सव में भी गए थे. इससे यह पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में दिखाई दे रहा है.
Read also: घर से बाहर घूम रही थी पत्नी, गुस्साएं पति ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम..
कांग्रेस पर भी साधा निशाना
चुनावी सभा में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, मंत्री झावर सिंह खर्रा मौजूद थे. अपने संबोधन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सनातन को गाली देते हैं. कांग्रेस पार्टी ने भगवान राम के जन्म पर सवाल उठाए, उन्हें काल्पनिक बताया. रामनवमी और नववर्ष पर निकलने वाली शोभायात्रा के साथ भगवान ध्वजों पर प्रतिबंध लगाया. ऐसे में आने वाली 26 तारीख को बीजेपी को वोट देकर ऐसी सोच रखने वालों को दफन करना है.




