Khabarwaad surajpur: महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि आरोपी ने डंडे से सिर पर वार कर पत्नी की हत्या करने के बाद शव को दूसरे कमरे में रख दिया। जब लोगों ने पूछा तो उसने बताया कि सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई है। जिले के रेवटी चौकी क्षेत्र के ग्राम पहाडक़रवां में
बता दें कि ग्राम बाजरा निवासी राजेश गोंड़ ने पुलिस को सूचना दिया कि उसे सुबह मोबाइल के माध्यम से जानकारी मिली कि ग्राम पहाडक़रवां में उसकी भतीजी यशोदा की मृत्यु हो गई है। सूचना पर वहां पहुंचा और देखा तो यशोदा की लाश पड़ी थी और सिर में चोट लगने से खून निकला था। उसके पति रामचंद्र से पूछने पर घर के बाहर गिरने से लगी चोट के कारण मृत्यु होना बताया गया। लेकिन उसे पति की बात पर संदेह हुआ और उसने चौकी में सूचना दर्ज कराते समय पुलिस के समक्ष इसे हत्या का मामला बताया।
Read also: 26 अप्रैल को गृह मंत्री अमित शाह का बेमेतरा दौरा , चुनावीं आमसभा को संबोधित करेंगे
इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व बारीकी से जांच के बाद संदेह के आधार पर मृतका के पति रामचंद्र को पकडक़र कड़ाई से पूछताछ की। इसमें उसने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। इस पर पुलिस ने आरोपी रामचंद्र गोंड़ 28 वर्ष को धारा 302 व 201 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वहीं आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है।




