रायपुर। राजधानी में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आ रही है। पुराने विवाद को लेकर पहले तो दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। फिर इन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना में तीन युवक घायल हो गए। पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया।
Read also: CGPSC मामले में बड़ा अपडेट : अब सीबीआई करेगी जांच
जानकारी के मुताबिक बैजनाथपारा में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई है। मामले में पीड़ित पक्ष के 3 युवक घायल हुए है। कोतवाली एसआई ने जानकारी देते हुए बताया कि बैजनाथ पारा में एक पक्ष के चार युवक ने पीड़ित पक्ष के तीन लड़कों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।




