KHABARWAAD SPORTS DESK. IPL के 17वें सीजन के 47वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। मुकाबला कोलकाता ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार भिड़ेंगी। पिछले मैच में कोलकाता को 106 रन से जीत मिली थी।
कोलकाता का इस सीजन यह 9वां मैच होगा। टीम पिछले 8 में से 5 जीत और 3 हार के बाद 10 पॉइंट्स लेकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। दूसरी ओर दिल्ली का 11वां मुकाबला होगा। टीम 10 में से 5 मैच जीती, जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा है। DC 10 पॉइंट्स के साथ टेबल में 5वें नंबर पर है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, दुष्मंथा चमीरा, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।
इम्पैक्ट प्लेयर : अनुकूल रॉय।
दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (विकेटकीपर & कप्तान), जैक फ्रेजर-मैगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार और खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर : रसीख सलाम।




