khabarwaad Janjgir Champa: तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक के आमने-सामने की भिड़ंत में मामा और भांजे की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों बिलासपुर के कोहरौद अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बा ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम सोनसारी बस स्टैंड का है।
Read also: 55 साल में 80 बार किया संविधान संशोधन, अब फैला रहे गलतफहमी- सीएम विष्णुदेव साय
जानकारी के मुताबिक घटना आज दोपहर की है। गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे कोहरौद निवासी शशिकांत सोनवानी (24) और रिसदा निवासी देवानद बंजारे (28) किसी काम से अकलतरा गए थे। जिसके बाद घर बिलासपुर के कोहरौद लौट रहे थे। जैसे ही बाइक सोनसरी गांव के बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी मुलमुला से अकलतरा की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर के साथ आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोंटे आई है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें सीएचसी पामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
Read Also: शादी के दो साल बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति के अवैध संबंधों को लेकर होता था कलह
पुलिस ने दोनों के शव को पंचनामा के बाद पोस्टरमॉर्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है। देर शाम होने के कारण शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। उसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, ट्रेलर चालक की पुलिस तलाश कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।




