Khabarwaad Raipur:पीएम मोदी का विमान 6 मई को बस्तर जिले के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर लैंड करेंगा। प्रधानमंत्री यहां हेलीकॉप्टर में सवार होकर आंध्रप्रदेश के लिए रवाना होंगे। इससे पहले बस्तर पुलिस द्धारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
Read Also: मुझे कमरे में बंद किया गया, शीर्ष नेताओं ने चुप रहने को कहा, इसलिए छोड़ दी पार्टी- राधिका खेड़ा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री दिल्ली से होते हुए ओडिशा जाएंगे, जहां नबरंगपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, उसके बाद वहां से होते हुए बस्तर के माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आने के बाद अपने प्लेन को बदलते हुए आंध्रप्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।
Read also: सावधान! अगर प्रोडक्ट्स में हैं ये केमिकल्स तो हो सकती है कैंसर की बीमारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए बस्तर जिले में जवानों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट के अंदर से लेकर बाहर तक जवानों को तैनात किया गया है, इसके अलावा एयरपोर्ट के बाहर भी जवानों को तैनात किया गया है।




