Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज पर मंडराया आतंकी हमले का खतरा, जानिए किन स्थानों पर होंगे भारत के मुकाबले

    T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज पर मंडराया आतंकी हमले का खतरा, जानिए किन स्थानों पर होंगे भारत के मुकाबले

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 6, 2024 खेल No Comments3 Mins Read

    KHABARWAAD SPORTS DESK. आईपीएल 2024 सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में T20 विश्व कप का आयोजन होना है। उससे पहले ही वेस्टइंडीज को टूर्नामेंट के दौरान आतंकी हमले की धमकी मिली है। रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम भी इस वैश्विक टूर्नामेंट में शिरकत करेगी। आतंकी हमले की धमकी के बाद वेस्टइंडीज में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने सुरक्षा को लेकर आश्वासन भी दिया है। राहत की बात यह है कि भारत अपने ग्रुप चरण के मैच वेस्टइंडीज नहीं, बल्कि अमेरिका में खेलेगा।

    आयरलैंड के खिलाफ शुरू करेगा अभियान
    भारतीय टीम T20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ पांच जून को न्यूयॉर्क में करेगी। टीम ग्रुप चरण में अपने सभी मुकाबले अमेरिका में खेलेगी और अगर टीम सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही तो टीम के मैच वेस्टइंडीज में होंगे। भारत आयरलैंड के खिलाफ खेलने के बाद नौ जून को पाकिस्तान, 12 जून को अमेरिका और 15 जून को कनाडा के खिलाफ खेलेगा। भारतीय टीम के शुरुआती तीन मैच न्यूयॉर्क, जबकि ग्रुप चरण का अंतिम मैच लॉडरहिल में होगा।

    Read Also-  T20 विश्व कप लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित शर्मा के साथ इन खिलाड़ियों को मिली जगह..

    बीसीसीआई ने घोषित की थी टीम
    इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पिछले सप्ताह 15 सदस्यीय टीम घोषित की थी। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने उतरेगी, जबकि हार्दिक पांड्या टीम के उपकप्तान होंगे। भारत ने 2007 के बाद से कभी T20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता है और टीम की नजरें इस बार खिताबी सूखे को समाप्त करने पर होंगी।

    ग्रुप-ए में शामिल है भारत
    T20 विश्व कप में पहली बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं और सभी टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत कनाडा, आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका के साथ ग्रुप-ए में शामिल है। ग्रुप चरण में शीर्ष दो पर रहनी वाली टीमें प्रत्येक ग्रुप से सुपर-आठ चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी।

    Read Also-  इन 5 कप्तानों पर मंडराया बैन होने का खतरा, लिस्ट में जुड़ा हार्दिक का भी नाम

    उत्तरी पाकिस्तान से मिली धमकी
    T20 विश्व कप के दौरान आतंकी हमले की धमकी उत्तरी पाकिस्तान से मिली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रो इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने स्पोर्टिंग इवेंट के दौरान हमले करने की योजना बनाई है। आईएस खोरासन की अफगानिस्तान-पाकिस्तान ब्रांच से एक वीडियो संदेश जारी किया गया है जिसमें कई देशों में हमले करने की बात कही गई और समर्थकों से इसमें जुड़ने की अपील की गई।

    वेस्टइंडीज के कई स्थानों में होने है मुकाबले
    जून से शुरू हो रहे T20 विश्व कप के मुकाबले वेस्टइंडीज के कई स्थानों में खेले जाने हैं। बारबाडोस, गुयाना, एंटीगा और बारबुडा, सेंट विंसेंट, सैंट लुसिया, ग्रेनाडिंस, त्रिनिनादो और टोबागो को इस वैश्विक टूर्नामेंट के मैचों की मेजबानी करनी है। भारत अगर ग्रुप चरण की बाधा पार करने में सफल रहा तो उसके आगे के अधिकतर मुकाबले कैरेबिया में ही होंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    2024 t20 world cup cricket world cricket world cup icc cricket world cup icc t20 world cup 2024 india squad for t20 world cup 2024 india squad t20 world cup 2024 ipl 2024 men's cricket world cup men's t20 world cup t20 world cup t20 world cup 2024 t20 world cup 2024 india squad t20 world cup 2024 schedule team india squad for t20 world cup 2024 women's cricket world cup women's t20 world cup world cup world t20 world cup
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से किया बाहर, इस टीम को किया गया शामिल

    Ind vs Nz T20 in Raipur: दोनों टीमों के खिलाड़ी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए हुए रवाना

    रायपुर में भारत VS न्यूजीलैंड T20 23 जनवरी को, आज शाम से ऑनलाइन मिलेगी मैच की टिकिट, जाने क्या है रेट

    रायपुर में 13 साल बाद होगा IPL का रोमांच, RCB खेलेगी दो मैच, IND-NZ T20 के फर्स्ट इनिंग के बाद फैंस की नो एंट्री   

    रायपुर में 23 जनवरी को खेला जाएगा टी-20 मैच, भारत और न्यूजीलैंड की टीम होंगे आमने-सामने

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.