Khabarwaad Dhamtari: पुलिस ने आदिवासी महिला के हत्या मामले का खुलासा किया है। आरोपी पति ही निकला। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पति ने हत्या करना स्वीकार किया। मामला के मेचका ग्राम का है।
जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव घर में मिला था। शव मिलने की सूचना जैसे ही गांववालों को मिली इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का मुआयना किया। इस दौरान पुलिस को महिला के शव में कई जगह चोट के निशान मिले। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस का शव महिला के पति पर गया और उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी कुंजलाल नेताम ने हत्या की बात स्वीकार किया।
read Also: चुनाव ड्यूटी से लौट रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर
दरअसल आरोपी कुंजलाल अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। मंगलवार को मृतिका बंगल वाले घर में गई थी, वापस लौटने पर चरित्र शंका के शक में आरोपी विवाद करने लगा। फिर डंडे से वारकर उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
Read Also: नाबालिग के साथ रेप, पेट में दर्द होने पर अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, तब हुआ खुलासा
पति शराब का आदी
बताया जाता है की मृतक की तीन बच्चे है और पति पत्नी शराब के आदी था। रोजाना उनके घर में चरित्र शंका को को लेकर विवाद होता था।। इसी दौरान मंगलवार को शकुंतला नेताम के सिर पर डंडे से हमला करने के बाद उसके बाद उसका गला दबा कर मार डाला। बहरहाल पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है




