Khabarwaad National desk: गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया, जिसमें पांच महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई. वहीं कई अन्य घायल हो गए. फिलहाल मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. फैक्ट्री में लगी आग को बुझाया जा रहा है.अभी पटाखा फैक्ट्री में लगी आग को बुझाया जा रहा है. वहीं जो लोग घायल हुए हैं, उनको अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.
Read Also: IPL में ऑरेंज कैप की रेस हुई और दिलचस्प, कोहली अभी भी नंबर वन
बता दें कि विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में एक सुनसान जगह पर पटाखा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी. रोज की तरह गुरुवार को भी फैक्ट्री में पटाखा बनाने का काम हो रहा था. मजदूर काम में जुटे थे. इसी बीच अचानक फैक्ट्री में रखे पटाखे में विस्फोट गया. विस्फोट होते ही फैक्ट्री के अंदर चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में फैक्ट्री के बाहर खड़े लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को घटना की जानकारी दी.
Read Also: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 7 पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर बतायी मौत की वजह…
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 लोगों की मौत
फैक्ट्री में लगी आग की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई. फायर ब्रिगेड टीम ने आग को बुझाते हुए फैक्ट्री के अंदर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. अभी तक फायर ब्रिगेड टीम को कुल आठ शव मिले हैं, जिसमें पांच शव महिलाओं के तो तीन पुरुषों के थे. वहीं कुछ घायल भी हैं, जिनको आसपास के अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही विरुधुनगर जिले के कलेक्टर जयसेलन और SP भी मौके पर पहुंचे.
read Also: पति, पत्नी व मासूम की कमरे में मिली लाश, गले में फंदा और शरीर पर मिले चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी




