KHABARWAAD SPORTS DESK. IPL 2024 में आज डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) खेला जाएगा। दिन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। टॉस थोड़ी देर में होगा। मैच चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी। दिन का दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
चेन्नई सुपरकिंग्स : ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, मिचेल सैंटनर, शार्दूल ठाकुर, तुषार देशपांडे और सिमरजीत सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर : अजिंक्य रहाणे।
राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान & विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रोवमन पॉवेल, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर : जोस बटलर।




