Mohini ekadashi 2024: अगर आप मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को प्रसन्न कर मनचाहा आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो एकादशी के दिन खास संयोगों में पूरे विधान से श्रीहरि विष्णु की आराधना करें. इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और घर में खुशहाली बनी रहेगी. इसके अलावा आपके रुके हुए काम भी जल्द पूरे होंगे.
तिथि और शुभ मुहूर्त
वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 18 मई, 2024, प्रातः 11 : 23 मिनट पर शुरू होगी और 19 मई, 2024, दोपहर 01:50 मिनट पर समाप्त होगी. इसलिए उदयातिथि के आधार पर मोहिनी एकादशी का व्रत 19 मई दिन रविवार को रखा जाएगा.
पंचांग के अनुसार, इस बार मोहिनी एकादशी पर 3 शुभ योग बन रहे हैं. इन तीन शुभ संयोग में पूजा करने से लोगों को सभी मनोकामनाएं पूरी होने का आशीर्वाद मिलेगा और घर में सुख सुख-समृद्धि बनी रहेगी. इस बार मोहिनी एकादशी पर कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है. इन योगों को ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ माना जा रहा है.
बन रहे हैं ये खास संयोग
अमृत योग: 19 मई दिन रविवार को सुबह 05:28 से 20 मई दिन सोमवार को तड़के 03:16 तक रहेगा.
वज्र योग: 18 मई दिन शनिवार को सुबह 10:25 से 19 मई दिन रविवार को सुबह 11:25 तक रहेगा
सिद्धि योग: 18 मई दिन शनिवार को सुबह 11:25, से 19 मई दिन रविवार को दोपहर 12:11 तक रहेगा.
इन योगों में मोहिनी एकादशी व्रत रखना और विष्णु जी की पूजा करना बहुत ही फलदायी माना गया है.




