Khabarwaad Bilaspur: जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बीकॉम की पढ़ाई करता था और बिलासपुर में किराया का मकान लेकर रहता था। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों को भी पुलिस ने सूचना दे दी है।
Read Also: राजधानी में सुबह से छाया बादल, दुर्ग-बिलासपुर समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट
जानकारी के मुताबिक सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बीकॉम में पढ़ने वाले छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किराए के मकान में युवक का शव पंखे से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना मौके पर पहुंची और छात्र के शव को फंदे से उतारा। मौके से सुसाइड नोट मिलने की जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक ने कर्ज और पढ़ाई के प्रेशर में आकर जान दी है। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।
Read Also: सर्चिंग पर निकले सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार, कंपनी कमांडर के हत्या में थे शामिल




