Balodabazar Violence Case: बलौदाबाजार में हुई हिंसा मामले में पुलिस की स्पेशल पुलिस टीम ने भीम आर्मी क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिले में हिंसा के बाद से ही किशोर नवरंगे फरार था। जिले में हिंसा भड़काने को लेकर पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है।
Read Also- प्रदेश में आज तेज अंधड़ और बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
Balodabazar Violence Case: फिलहाल पुलिस किशोर नवरंगे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में पुलिस को प्रारंभ से ही आरोपी की तलाश थी और अब पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में अधिक जानकारी नहीं दी है और पूछताछ जारी है।
Read Also- लोन वर्टारू अभियान से प्रभावित होकर दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Balodabazar Violence Case: बता दें कि, 10 जून को बलौदाबाजार में भयानक हिंसक घटना हुई जिसमें कुछ उपद्रवियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में रखी गाड़ियों सहित 2 दमकल की गाड़ियों में भी आग लगा दिया था। इतना ही नहीं, भयानक आगजनी में पूरी सरकारी बिल्डिंग भी धूं-धूं कर जल गईं। हालांकि, इस घटना के ठीक कुछ घंटों पहले ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मामले की न्यायिक जांच की घोषणा की थी, लेकिन इस हिंसक घटना को पूरे तैयारी के साथ बड़ी संख्या में आक्रोशित लोगों ने हिंसक घटना को अंजाम दिया।




