Naxalaid Surrender In Dantewada : दन्तेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी.(भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे लोन वर्राटू नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छ.ग. शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद किया जा रहा है साथ ही प्रशासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक किया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप यह बदलाव माओवादी कैडर में दिखाई दे रहा है और बड़ी संख्या में माओवादी कैडर का आत्मसमर्पण देखने को मिल रहा है।
Read Also : IED की चपेट में आने से महिला बुरी तरह घायल, पैर के उड़े चीथड़े…
Naxalaid Surrender In Dantewada : नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके प्रतिबंधित संगठन में क्रमशः 1. जियाकोड़ता पंचायत डीएकेएमएस सदस्य जोगा करटाम पिता स्व. हुंगा करटाम उम्र लगभग 36 वर्ष जाति मुरिया निवासी ऐटेपाल स्कूलपारा थाना कुआकोण्डा जिला दन्तेवाड़ा एवं 2. बेचापाल पंचायत सीएनएम सदस्या मुन्नी उर्फ डेंगी ओयाम पिता स्व. सुकलू ओयाम पति पयकू कड़ती उम्र लगभग 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी पिट्टेपाल चिन्नापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर में पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय (भा.पु.से.), उप कमाण्डेन्ट 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ धर्मेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किये।
Read Also : महुआ शराब पीने से महिला सहित तीन लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Naxalaid Surrender In Dantewada : उपरोक्त माआवादियों को आत्मसमर्पण कराने में 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा एवं थाना कुआकोण्डा का विशेष योगदान रहा। जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ सभी भटके हुए माओवादियों से अपील करती है कि हिंसा की धारा छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए निकटतम थाना अथवा कैंप में सम्पर्क करें और क्षेत्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे। पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् 25-25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि एवं पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जायेगा। (लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 181 ईनामी माओवादी सहित कुल 824 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।




