तन्नु कुर्रे
Raipur Crime News Update: रायपुर के कोटा इलाके में स्थित एक स्टडी सेंटर में बुधवार रात डॉ चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने चोरी के बाद खुद को सीसीटीवी कैमरा में कैद होते देख कैमरा ही उखाड़ कर अपने साथ ले गए। हालांकि कैमरे के डीवीआर में उनकी यह करतूत पूरी तरह सुरक्षित थी, जिसकी मदद से पुलिस ने चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
Read Also- अब छत्तीसगढ़ में सिर्फ इंटरव्यू दे कर पाए नौकरी, जानिए कैसे
Raipur Crime News Update: मिली जानकारी के अनुसार; घटना बुधवार रात 9 बजे की है। दो चोर अजय अग्रवाल के स्टडी सेंटर में दाखिल हुए और कीमती सामानों की चोरी की। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में कैद होते हुए देख कैमरे को उखाड़ कर अपने साथ ले गए।
Read Also- पटवारियों का तबादला आदेश छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने किया निरस्त, कहा- प्रक्रिया का नहीं किया गया पालन
Raipur Crime News Update: अजय अग्रवाल के अनुसार; उसे सुबह स्टडी सेंटर में चोरी की सूचना मिली। इसके बाद वे सरस्वती नगर थाना पहुंचकर एफआईआर लिखाई। पुलिस ने मौके का निरिक्षण करते हुए डीवीआर की जांच की तो चोरों की पहचान हो गई। पुलिस ने आदतन चोर बिरजू तांडी और सोनू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी की गई सामान भी बरामद की गई है




