Murder in Gaurela: गौरेला में दिनदहाड़े युवती की हत्या का मामला सामने आया है। यहां नकाबपोश एक युवक ने बीच सड़क पर ही युवती की सरेराह हत्या कर दी गई। कातिल युवक बाइक से पहुंचा हुआ था। उसने सात से आठ बार हथियार से युवती पर वार किया जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा हैं।
Read Also- शराब दुकान के मैनेजर से मारपीट में लडकियां भी शामिल, एक नाबालिग समेत 7 गिरफ्तार
Murder in Gaurela: हत्या की यह पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ हत्या से पहले युवक ने युवती से उसका मोबाइल माँगा और फिर उसपर वार कर मौके से फरार हो गया। हैरानी की बात यह हैं कि इस दौरान किसी ने भी युवक को रोकने की कोशिश नहीं की। बहरहाल पुलिस ने नाकेबंदी शुरू कर दी हैं और हत्यारे युवक को पकड़ने की कोशिश में जुट गई हैं।
देखें वीडियो…
दिनदहाड़े चाकू मारकर युवती की हत्या, देखें दिल दहला देने वाली घटना का LIVE VIDEO… pic.twitter.com/hmm4UZRJ8c
— khabarwaad (@khabarwaad) June 26, 2024




