खबरवाद डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में अब हत्या आम बात हो गई है। मामूली से मामूली विवाद में अपराधी हत्या करने के लिए उतारू हो जा रहे हैं। ताजा मामला माना थाना का है; यहां एक दूकानदार की सिर्फ इसलिए दो नौजवानों ने हत्या कर दी, क्योंकि दुकानदार उनसे सिगरेट का पैसा मांग रहा था। अपराधियों को दुकानदार का पैसा मांगना इतना नागवारा गुजरा कि उन्होंने सड़क पर पड़े एक बड़े पत्थर से दुकानदार के सिर और गले में हमला कर दिया। इतने कुछ से भी दूकानदार मरा नहीं तो उन्होंने गमछे से उसका गला घोंट दिया और फिर एक कुएं में उसकी लाश को ठिकाने लगा दिया।
इधर, घर पर दूकानदार का पूरा परिवार उसका इन्तजार करता रहा, जब बहुत समय दूकानदार घर नहीं लौटा तो उसके बेटे ने पुलिस को अपने पिता के गायब हो जाने की जानकारी दी और खुद अपने पिता की तलाश करता रहा। फिर अगली सुबह उसे किसी से जानकारी मिली की एक कुएं में उसके पिता की लाश तैर रही है। तब उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
माना पुलिस के अनुसार; 4 नवंबर को मृतक बीरेंद्र बर्मन का शव मिलन सरकार प्लाट के सामने एक कुएं में बरामद किया गया था। इसके पहले रात में बीरेंद्र के पुत्र विक्रम बर्मन ने अपने पिता के गुमशुदगी की शिकायत थाने में की थी। इसके अगले सुबह ही उसने शव के कुएं में होने की जानकारी दी थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर टीम बना कर जांच शुरू की गई।
घटना स्थल और उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबरी भी लगाये गये। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों के संबंध में सूचना प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा त्वरित कार्यवाही कर घटना में संलिप्त ग्राम बनरसी निवासी रूपेश यादव को पकड़ा गया।




