NEET Paper Leak 2024 : नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने मुख्य आरोपी रॉकी को गिरफ्तार किया है। रॉकी को झारखंड से पकड़ा गया है, जिसकी तलाश काफी दिनों से चल रही थी। सीबीआई को रॉकी की 10 दिन की रिमांड मिली है। बताया जा रहा है कि रॉकी नेपाल भागने की तैयारी में थी। इसी बीच सूचना के आधार पर सीबीआई ने उसे पकड़ा। पेपर लीक गैंग के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के भांजे राकेश उर्फ रॉकी ने झारखंड से नीट के पेपर उड़ाने की साजिश रची थी।
Read Also : Chhattisgarh Latest Hindi News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय वित्त आयोग से मांगा छत्तीसगढ़ के लिए विशेष अनुदान
NEET Paper Leak 2024 : सूत्रों की मानें तो रॉकी ने पेपरलीक केस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उसने हजारीबाग से पेपर उड़ाने की साजिश रची। इसके बाद रांची और पटना के स्कॉलर मेडिकल स्टूडेंट की मदद से पेपर सॉल्व करवाया। इस बीच संजीव मुखिया और सिकंदर यादवेंदु कई बार रांची में रॉकी से मिलने गए थे। बता दें कि रॉकी उर्फ राकेश मूलरूप से नवादा का रहने वाला है। वह रांची में अपना रेस्टोरेंट चलाता था।
Read Also : CG TRANSFER BREAKING : पुलिस विभाग में कई अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें LIST…
NEET Paper Leak 2024 : जांच में यह भी पता चला कि रॉकी ने ही पांच मई को प्रश्न पत्र उड़ाने के बाद सॉल्व करवाया था। इसके बाद इसे पटना में चिंटू उर्फ बलदेव के सोशल मीडिया पर भेजा। इन सब के लिए माफियाओं ने पिछले कई महीनों से तैयारी की थी। सीबीआई की टीम संजीव मुखिया की तलाश कर रही है।




