ख़बरवाद नेशनल डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को एक बड़ा दावा किया है। इस दावे में उन्होंने नक्सल हिंसा में कमी की बात कही है और कुछ आंकड़े पेश किए है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रीय नीति एवं कार्य योजना के दृढ़ क्रियान्वयन से आठ साल की अवधि में नक्सलियों द्वारा की गई हिंसक घटनाओं में 55 प्रतिशत और इनसे होने वाली मौतों में 63 प्रतिशत की कमी आई है।
गृह मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट 2021-22 के अनुसार 2013 में नक्सली हिंसा की 1,136 घटनाएं हुईं थी जबकि 2021 में ये घटकर 509 रह गईं। इसी तरह नक्सली हमलों में मरने वालों की संख्या में 63 प्रतिशत की कमी आई है, जो 2013 में 397 थी और 2021 में घटकर 147 रह गईं।




