MP Latest News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि यहां पर तालाब में नहाने गए तीन मासूम डूब गए जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि मृतकों के पिता बलवीर और रूप सिंह पारिवारिक भाई हैं।
Read Also- पेंशन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का हवाला देकर पेंशनर से ठगे 10 लाख रूपये, जांच में जुटी पुलिस
MP Latest News: पूरा मामला रायसेन के गैरतगंज तहसील के अंतर्गत वेलना गढी के पास का है। बता दें कि यहां पर खेत के पास बने एक तालाब में डूबने की वजह से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि ये बच्चे रोज की तरह खेलने के लिए गए हुए थे। खेलने के बाद बच्चे नहाने के लिए चले गए थे। नहाते समय तीनों बच्चे गहरे पानी में डूब गए जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद विभाग की टीम पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। मरने वालों में साहिल पिता बलवीर सिंह आदिवासी (7), सुमित पिता रुपसिंह आदिवासी (7)और उमा पिता रुप सिंह आदिवासी (8) हैं।
Read Also- रील बनाने नाबालिग फासी पर लटका, दोस्तों को लगा एक्टिंग कर रहा, हुई मौत
MP Latest News: हादसे के बाद सूचना के बाद परिजन और गांव के लोग तालाब के पास पहुंच गए। मासूमों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों और गांव वालों का रोकर बुरा हाल हो गया है। बता दें कि इस समय प्रदेश भर में तेज बारिश का दौर जारी है। जिसकी वजह से नहर नाले और तालाब पूरी तरह से लबालब भर गए हैं। ऐसे में उस तालाब में भी पानी भरा हुआ था, जो बच्चों के लिए काल बन गया है।




