MP Murder Case: डुबरी ग्वालियर में तीन दिन पहले नाले में मिले युवक के शव को लेकर बड़ा कुलसा हुआ है। सिटी थाना क्षेत्र के रामगढ़ नाले में मिले धर्मवीर सिंह जाट निवासी सहराई गांव की मौत के मामले में सीसीटीवी में शव को दो लोग ठेले पर ले जाते और फिर नाले में फेंकते हुए नजर आया, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दो नामजद सहित तीन अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है।
Read Also- फांसी पर लटकी मिली युवती की लाश, परिजनों ने प्रेमी पर लगाया रेप और हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
MP Murder Case: 20 जुलाई की सुबह नाले में एक युवक की लाश मिली थी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा। मृतक की पहचान कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह राणा के बेटे धर्मवीर के रूप में की। पुलिस ने मामले की जांच की तो एक सीसीटीवी फुटेज मिला जिसमें शव को दो लोग ठेले पर ले जाते और नाले में फेंकते दिखे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर महेंद्र कुशवाह और छोटू कुशवाह दो नामजद सहित तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात के पहले सभी ने शराब पी और फिर धर्मवीर सिंह की हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तार के बाद हत्या के कारणों का खुलासा होगा। परिजनों ने दो दिन तक शव का अंतिम संस्कार भी नहीं किया था। हत्या का मामला दर्ज होने के बाद अंतिम संस्कार किया।




