IAS Pooja Khedkar : दिव्यांगता और गैर-क्रीमी के फर्जी सर्टीफिकेट पर घिरी महाराष्ट्र (Maharashtra) कैडर की विवादित ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर लापता हो गई है। IAS पूजा खेडकर पिछले 5 दिनों से लापता है। दिल्ली पुलिस की FIR के बाद से पूजा खेडकर लापता है। पूजा खेडकर कहां है किसी को कोई जानकारी नहीं है। 23 जुलाई को पूजा खेडकर मसूरी के UPSC ट्रेनिंग सेंटर भी नहीं पहुंचीं।
Read Also : Plane Crash In Nepal : बड़ा विमान हादसा, टेक ऑफ के दौरान प्लेन क्रैश, आग लगी
दरअसल दिव्यांगता और गैर-क्रीमी के फर्जी सर्टीफिकेट मामला सामने आने के बाद पूजा खेडकर के खिलाफ UPSC ने FIR दर्ज कराई थी। आयोग ने कहा था कि यूपीएससी ने इस मामले में गहन जांच की है। इसमें पता चला है कि उन्होंने अपना नाम, अपने माता-पिता का नाम, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर पहचान छिपाई गई है।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 2022 की परीक्षा के लिए उनकी उम्मीदवारी रद्द करने के संबंध में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। उन्हें भविष्य की परीक्षाओं से प्रतिबंधित करने पर विचार कर रहा है।
Read Also : तालाब में कूदकर महिला-पुरुष ने की आत्महत्या, तैरता शव देखकर लोगों में फैली सनसनी
इधऱ केंद्र ने पुणे पुलिस को विवादास्पद आईएएस प्रोबेशनर पूजा खेडकर के माता-पिता की वैवाहिक स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि पूजा पर आरोप है कि उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर का लाभ धोखाधड़ी से उठाया और दावा किया कि वे अलग हो गए हैं।
पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि केंद्र सरकार ने उनसे पूछा है कि क्या पूजा खेडकर के माता-पिता- मां मनोरमा और पिता दिलीप – तलाकशुदा थे. हमें यह पता लगाने और केंद्र सरकार को सूचित करने के लिए कहा गया है कि क्या पूजा खेडकर के माता-पिता तलाकशुदा थे। संक्षेप में, इसने हमें उनकी शादी/तलाक की वास्तविक स्थिति को सत्यापित करने के लिए कहा है।
Read Also : छग के इस जिले में बेलगाम हुआ डायरिया-मलेरिया, मरीजों से भर गए CHC, अब तक हो चुकी है 5 लोगों की मौत
आयोग ने ये भी कहा है कि पूजा खेडकर ने परीक्षा नियमों के तहत अनुमेय सीमा (Permissible Limits) से अधिक प्रयासों का लाभ उठाया। यूपीएससी ने पूजा के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के साथ आपराधिक मुकदमा चलाने सहित अन्य कई कार्रवाई शुरू की हैं। ट्रेनी आईएएस पूजा के साथ ही उनका परिवार भी विवादों में घिरा हुआ है। बीते दिन पूजा की मां मनोरमा खेडकर के खिलाफ भूमि विवाद मामले में दर्ज एफआईआर में आईपीसी की धारा-307 जोड़ी गई थी। इसके बाद पुलिस के अनुरोध पर कोर्ट ने मनोरमा को 20 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा था।




