Naxalites surrendered in Sukma: सुकमा जिले में सक्रिय रहे 5 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर करने वाले तीन महिला सहित पांचों नक्सली हार्डकोर नक्सली है। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले तीन नक्सली पांच-पांच लाख और दो नक्सली दो-दो लाख रुपये इनामी थे।
Naxalites surrendered in Sukma: पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ और ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली सुकमा में सक्रिय थे और कई वारदातों में शामिल थे।




