Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » खतरे को देखते हुए हाई अलर्ट, बढ़ा दी गई गश्ती और निगरानी, निकले दो संदिग्धों के पास हथियार भी

    खतरे को देखते हुए हाई अलर्ट, बढ़ा दी गई गश्ती और निगरानी, निकले दो संदिग्धों के पास हथियार भी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 14, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    High alert in View of Danger : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि जम्मू में सक्रिय आतंकी दिल्ली या उसके आसपास के इलाकों में आत्मघाती हमला करने की फिराक में हैं। दिल्ली के अलावा पंजाब में भी सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है। उग्रवादियों के बीच हुई बातचीत के आधार पर खुफिया एजेंसियों ने इनपुट जताया है। एजेंसियों का कहना है कि जरूरी नहीं कि यह हमला स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ही हो। ऐसा इसलिए क्योंकि उस दिन भारी सुरक्षा दस्ता हर जगह तैनात रहता है, लेकिन एक या दो दिन बाद आतंकी हरकत कर सकते हैं।

    Read Also : छत्तीसगढ़ पुलिस के 25 अधिकारी-जवान होंगे पदक से अलंकृत, जानिए किन्हें मिलेगा सम्मान

    High alert in View of Danger : टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ में देखे गए दो संदिग्धों के दिल्ली की ओर मूवमेंट करने की आशंका है। इन लोगों के पास हथियार भी मौजूद हैं। आशंका है कि ये लोग पठानकोट की तरफ गए हैं और वहां से दिल्ली की ओर भी निकल सकते हैं। यही नहीं सुरक्षा बलों और एजेंसियों को आशंका है कि ये आतंकी अमरनाथ यात्रा को भी निशाने पर ले सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली में अहम प्रतिष्ठित संस्थानों को भी टारगेट किया जा सकता है। बीते कई सालों से आतंकियों पर लगाम कसने में सुरक्षा बलों और एजेंसियों को सफलता मिली है।

    Read Also : कर्मा फिल्म प्रो. हाउस की नई छत्तीसगढ़ी फिल्म तहि मोर आशिकी का ट्रेलर 15 को रिलीज

    High alert in View of Danger : अलर्ट में कहा गया है कि भारी भीड़ वाले इलाकों को आतंकी निशाना बना सकते हैं। दरअसल यह अलर्ट ऐसे समय में जारी किया गया है, जब कश्मीर के मुकाबले शांत कहे जाने वाले जम्मू संभाग में आतंकियों की हरकतें बढ़ी हैं। कठुआ, डोडा, उधमपुर और राजौरी जैसे जिलों में आतंकी हमले बढ़े हैं। अब यह आशंका भी है कि ये आतंकी पंजाब और दिल्ली की ओर बढ़ सकते हैं। दिल्ली में हमला करके आतंकी यह संदेश देना चाहेंगे कि राजधानी अब भी उनकी पहुंच से दूर नहीं है। पहले भी कई बार इनपुट आ चुका है और लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठन दिल्ली पर हमले की योजना बना रहे हैं। दिल्ली और पंजाब के अलावा जम्मू-कश्मीर में भी सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। लालचौक जैसे इलाकों में सुरक्षा बल मुस्तैद हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    danger in india High alert in View of Danger india news india news today today big news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.