Champai Soren will join BJP today : झारखंड में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिलेगा। क्योंकि हेमंत सोरेन के करीबी और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आज भाजपा में शामिल होंगे। चंपई सोरेन ने हाल ही में JMM से नाता तोड़ लिया था। हाल ही में अमित शाह से मुलाकात के बाद असम के सीएम हिमंत सरमा ने जानकारी दी थी कि वो बीजेपी की सदस्यता लेंगे। जिसके बाद चंपई सोरेन ने बीजेपी का रुख करने की वजह बताई थी और JMM से इस्तीफा दे दिया था।
Read Also : ग्राम हर्राडाँड़ में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर : बिजली आपूर्ति पुनः बहाल होने से लोगों को मिली राहत, ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
Champai Soren will join BJP today : हालांकि राज्य के सियासी धड़ों की बात करें तो यहां चंपई सोरेन के बीजेपी में जाने पर मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। कुछ नेताओं का मानना था कि यह जेएमएम को नुकसान पहुंचाएगा क्योंकि चंपई सोरेन पूरी कोल्हान डिवीजन में अकेले प्रभावशाली नेता हैं। इस डिवीजन में तीन जिले – पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं। यहां कुल 14 विधानसभा सीटें हैं।
Read Also : Hyderabad News: Swiggy डिलीवरी बॉय ने चुराया लैपटॉप, महिला से मांगी 15 हजार की फिरौती
Champai Soren will join BJP today : रांची में एक नेता ने कहा था कि मेरी राय में चंपई का अकेले चुनाव लड़ना ज़्यादा समझदारी भरा होता। इस तरह से उन्हें आदिवासियों के बीच ज़्यादा समर्थन मिलता, जो इस समय बीजेपी के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि, हिमंत सरमा विधानसभा चुनावों में BJP के नैरेटिव को आगे बढ़ाने के लिए चंपई सोरेन का इस्तेमाल करेंगे, जो मौजूदा JMM गठबंधन द्वारा आदिवासी बहुल संथाल परगना क्षेत्र में कथित बांग्लादेशी घुसपैठियों के तुष्टिकरण के खिलाफ है।




