CG Raipur Latest News: छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक पुलिस जवान ने अपने पूरे महकमे को शर्मसार कर दिया। इस जवान की हरकत से छत्तीसगढ़ पुलिस का सिर शर्म से झुक गया। दरअसल, रायपुर में ड्यूटी पर तैनात जवान का शराब पीते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस जवान ने इतनी ज्यादा शराब पी ली कि वो सड़क पर ही लेट गया।
Read Also- नवजीवन अस्पताल में बच्ची की मौत के मामले ने पकड़ा तूल, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
CG Raipur Latest News: यह घटना रायपुर के सरस्वती नगर थाना इलाके की है, जहां भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद की रैली में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान भिलाई की 7वीं वाहिनी बटालियन के एक पुलिस जवान की ड्यूटी भी लगाई गई थी। वहीं डयूटी के दौरान पुलिस की कए करतूत ने पुलिस की छवि को धूमिल किया है।
Read Also- राजधानी में जमकर गरजे सांसद चंद्रशेखर आजाद, कहा- अब सतनामी समाज के साथ अन्याय हुआ, तो छत्तीसगढ़ भवन में मंत्रियों को ठहरने नहीं देंगे
CG Raipur Latest News: पुलिस जवान आमानाका ओवर ब्रिज के नीचे शराब पीते हुए देखा गया। शराब का नशा इतना अधिक था कि जवान सड़क पर ही लेट गया। इस घटना का वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि वर्दी में तैनात यह जवान नशे में धुत होकर सड़क पर बेसुध पड़ा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस घटना ने छत्तीसगढ़ पुलिस की साख पर बट्टा लगाया है।




