Crime News in Jagdalpur: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में एक निजी कूरियर कंपनी के एरिया मैनेजर और मैनेजर ने 20 लाख 37 हजार रुपए का गबन किया है। इसमें 13 लाख 37 हजार रुपए कैश और 7 लाख रुपए के ग्राहकों का सामान है। दोनों पिछले 15 दिनों से फरार हैं। अब इन दोनों के खिलाफ कंपनी के छत्तीसगढ़ मैनेजर ने बोधघाट थाने में केस दर्ज कराई है।
छत्तीसगढ़ मैनजर किशन तिवारी ने पुलिस को बताया कि, राहुल बघेल को जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के ब्रांच में एरिया मैनेजर के पद पर रखा गया था। वहीं, नावेंद्र ठाकुर जगदलपुर में मैनजर के पद पर था। सामानों की डिलीवरी और पैसों का रख रखाव सब इन दोनों पर था।
15 दिन से फोन बंद, हुए फरार
Crime News in Jagdalpur: लेकिन पिछले 15 दिनों से राहुल ठाकुर का फोन बंद है। बिना किसी को सूचना दिए वो फरार हो गए हैं। उनके घर में जब पता किया गया तो उन्हें भी कोई जानकारी नहीं होने की बात कही गई। कुछ दिन पहले ऑडिट करने के लिए ऑडिटर जब ब्रांच में गए तो लॉकर से 13 लाख 37 हजार रुपए कम मिले। साथ ही 7 लाख रुपए के सामान भी गायब थे।
CCTV में कैमरे बंद करते दिखे
Crime News in Jagdalpur: ऑफिस में लगे CCTV कैमरों को खंगाला गया। जिसमें राहुल और नावेंद्र दोनों कैमरों को बार-बार बंद करते दिखाई दिए थे। ऐसे में पूरी शंका है कि पैसे और सामान को इन दोनों ने पार किया है। इधर, किशन तिवारी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है।




