Chhattisgarh News Live Today: छत्तीसगढ़-तेलंगाना के नक्सल कैडर्स के बीच अब विद्रोह शुरू हो गया है। तेलंगाना के बड़े लीडर्स ने छत्तीसगढ़ के कांकेर-राजनांदगांव बॉर्डर इलाके में सक्रिय ACM कैडर के एक नक्सली की हत्या कर दी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि, इस साल नक्सलियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसलिए तेलंगाना के बड़े कैडर्स को छत्तीसगढ़ के नक्सलियों पर शक है।
बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा कि, तेलगु कैडर के नक्सली लीडर विजय रेड्डी और उनके साथियों ने राजनांदगांव-कांकेर बार्डर डिवीजन कमेटी के ACM विज्जा (निवासी दक्षिण बस्तर) को मार डाला है। उन्होंने गद्दार करार देकर उसकी हत्या की है। ऐसे में नक्सल संगठन में माओवादियों के बीच अब फूट पड़ने लगी है।
Read Also- CM विष्णुदेव साय ने दिए सरगुजा जिले में एल्युमिनियम प्लांट में हुई हादसे की जांच के आदेश, कलेक्टर सरगुजा द्वारा जांच दल का किया गया गठन
लीडर्स को हुआ नुकसान, इसलिए बौखलाहट
Chhattisgarh News Live Today: पुलिस का कहना है कि, साल 2024 में तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और अन्य राज्य के सीनियर कैडर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। माओवादी संगठन के शीर्ष नेतृत्व में खलबली मच गई है। जिससे छत्तीसगढ़ के बाहर के माओवादी कैडर्स स्थानीय माओवादी कैडर्स के ऊपर संदेह करने लग गए हैं। उन्हें कई प्रकार से प्रताड़ित किया जा रहा है। जिससे माओवादी संगठन में विद्रोह की स्थिति निर्मित हो रही है।
Read Also- भारी बारिश से बस्तर संभाग में जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित, मकान गिरे, दंतेवाड़ा में डंकनी नदी का पुराना पुल डूबा
मुठभेड़ में मारे गए हैं बड़े नक्सली लीडर
Chhattisgarh News Live Today: पिछले 8 महीनों में बस्तर संभाग के अलग-अलग जिले में सुरक्षा बलों ने तेलंगाना राज्य के निवासी माओवादी कैडर DKSZC सदस्य जोगन्ना, DKSZC सदस्य रणधीर, TSC सदस्य, CRC कमांडर सागर, DVCM विनय उर्फ रवि जैसे शीर्ष माओवादी कैडर्स को मार गिराया है। महाराष्ट्र राज्य निवासी माओवादी कैडर ACM संगीता उर्फ सन्नी और ओडिशा निवासी PPCM लक्ष्मी का भी शव मुठभेड़ के बाद बरामद किया गया। इस प्रकार बड़ी संख्या में दूसरे राज्य के नक्सली छत्तीसगढ़ में मारे गए हैं।
इतनों को मारा
- 2 अक्टूबर 2020 को गंगालूर एरिया कमेटी के DVCM विज्जा मोड़ियाम और DVCM सचिव दिनेश के बीच विवाद हुआ था। दिनेश और उनके साथियों ने विज्जा की हत्या कर दी थी।
- 13 अगस्त 2024 को पामेड़ एरिया में नक्सल कम्युनिकेशन टीम के ACM पद पर कार्यरत मनीष कुरसम ऊर्फ राजू की मुखबिरी के आरोप में हत्या कर दी गई। मनीष सावनार का रहने वाला था।
- 21 अगस्त 2024 को आंध्र-ओडिशा सीमा क्षेत्र में महिला कैडर ACM राधा ऊर्फ नीलसो (26) की पुलिस इनफार्मर होने के आरोप में हत्या कर दी गई थी। राधा सुरक्षा टीम कमांडर के रूप में सक्रिय थी।




