Bilaspur News: अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एबीवीपी के सदस्यता अभियान का विरोध करते हुए कुछ छात्र कुलपति के चेंबर के सामने पहुंच गए। इसी दौरान विश्वविद्यालय प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस और छात्रों के बीच झूमाझटकी हो गई। इसके बाद पुलिस ने तीन छात्रों को पीटते हुए थाने ले गई। इसकी सूचना पर बड़ी संख्या में छात्र कोनी थाने पहुंच गए। इसके बाद छात्रों को छोड़ने की मांग को लेकर थाने के सामने नारेबाजी की गई। देर शाम तक पकड़े गए छात्रों को छोड़ दिया गया।
एबीवीपी के सदस्यता अभियान का विरोध
Bilaspur News: अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एबीवीपी के पदाधिकारी संगठन का सदस्यता अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पदाधिकारी यूटीडी में गए। इस दौरान वहां पर छात्र पढ़ाई कर रहे थे। एबीवीपी के सदस्यता अभियान का वहां पढ़ रहे छात्रों ने विरोध किया। इसके बाद भी एबीवीपी के सदस्य वहां अपना काम कर रहे थे। इसका विरोध करते हुए छात्र कुलपति के चेंबर तक पहुंच गए। यहां छात्रों ने चेंबर के सामने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
Read Also- छत्तीसगढ़ में एक बार फिर NIA का छापा, पत्रकार के घर भी पहुंची टीम, जांच जारी
पुलिस और छात्रों के बीच झूमाझटकी
Bilaspur News: हंगामा बढ़ते देख विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कोनी पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही छात्र उग्र हो गए। छात्रों ने कहा कि यूटीडी कैंपस में एबीवीपी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिससे छात्रों को पढ़ाई में व्यवधान हो रहा है। छात्रों पर सदस्यता लेने दबाव बनाया जा रहा है। जवानों ने छात्रों को समझाइश देकर शांत कराना चाहा। इस पर छात्र नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस और छात्रों के बीच झूमाझटकी हुई। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए हंगामा कर रहे छात्रों को बाहर खदेड़ दिया।
Read Also- वित्त मंत्री ओपी चौधरी की शिकायत पर कार्रवाई, कारोबारियों से वसूली के आरोप में सेंट्रल जीएसटी के दो सुप्रिंटेंडेंट सस्पेंड
आज होगा विरोध प्रदर्शन
एनएसयूआइ के प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक लक्की मिश्रा ने बताया कि एबीवीपी का सदस्यता अभियान कुलपति के संरक्षण में चल रहा है। इसका छात्रों ने पहले शांतिपूर्ण विरोध किया। प्रबंधन की ओर से दबाव बनाने पर छात्र भड़क गए। पुलिस के छात्रों से दुर्व्यवहार किया गया। साथ ही छात्रों की पिटाई की गई। इस घटना के विरोध में शनिवार की दोपहर एक बजे एनएसयूआइ की ओर से विश्वविद्यालय का घेराव किया जाएगा।
Read Also- मरवाही वन मंडल में भालू का आतंक: बेलझिरिया और करगीकला में जानलेवा हमले, 13 वर्षीय बच्ची सहित 2 लोगों की मौत, 4 घायल
प्रबंधन का दोहरा रवैया आया सामने
छात्रों ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले छात्रों के दो गुट में जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से पुलिस को इसकी सूचना तक नहीं दी गई। इधर महज विरोध प्रदर्शन करने पर प्रबंधन ने पुलिस बुलाकर छात्रों की पिटाई कराई। छात्रों ने कहा कि प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों की सुरक्षा पर दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है।




