Road Accident in Dhamtari: छत्तीसगढ़ के धमतरी में पिकअप वाहन पलटने से 20 मजदूर घायल हो गए। सभी मजदूर खेत में निंदाई कार्य करने के लिए जा रहे थे, सामने से आ रहे पिकअप ने मजदूरों से भरे पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों को जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Read Also- फर्जी SBI बैंक मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
पलटकर रोड किनारे गड्ढे में गिरी पिकअप
Road Accident in Dhamtari: ग्राम कोर्रा से रोज की तरह 30 महिला-पुरुष मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर खेत मे निंदाई कार्य करने के लिए जा रहे थे। पिकअप पलट कर रोड किनारे गड्ढे में गिर गई, जहां पर चीख पुकार मच गई।
Read Also- छत्तीसगढ़ में इस तारीख से शुरू होगी धान खरीदी, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने दिया अहम जानकारी
आसपास के लोगों ने दबे हुए मजदूरों को निकाला
Road Accident in Dhamtari: आसपास के लोगों ने दबे हुए मजदूर को बाहर निकाला और धमतरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों ने बताया कि ग्राम बेल्हारी चौक के पास सामने से आ रही पिकअप ने ठोकर मारी, जिससे यह हादसा हुआ। जिला अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि सभी घायलों का इलाज जारी है और सभी खतरे से बाहर है।




