Rajnandgaon Crime News: राजनांदगांव जिले के तुलसीपुर में रेलवे क्रॉसिंग के पास हुए हत्या के सभी चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह पैसों के लेन-देन का पुराना विवाद है। ईश्वर बंसोड़ उर्फ बहादुर (मृतक) का मुख्य आरोपी के पिता से पैसों का लेन-देन था। इसे लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। दरअसल, रविवार को ईश्वर उर्फ बहादुर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। कोतवाली पुलिस ने देर रात आरोपी हर्षित सिंह उर्फ हर्ष सरदार, पलाश मेश्राम, करण टाकरी और अरमान खान उर्फ अफसार सिद्दिकी को गिरफ्तार किया था।
पैसों के लेन-देन का विवाद
Rajnandgaon Crime News: आरोपियों ने बताया कि हर्षित सिंह का बहादुर के साथ रुपए का लेन-देन का विवाद था। इसे लेकर दोनों के बीच पहले भी लड़ाई झगड़ा हो चुका था। रविवार को चारों तुलसीपुर क्रॉसिंग के पास एक पान ठेले के पास खड़े थे, जहां ईश्वर उर्फ बहादुर पहुंचा।
Read Also- मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 20 घायल, 30 लोग सवार थे…
चाकू से किया ताबड़तोड़ वार
बहादुर को देखते ही हर्षित ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। बहादुर ने भी उसे जवाब दिया। इसके बाद हर्षित और उसके दोस्तों ने मारपीट करते हुए बहादुर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। उसे मौके पर छोड़कर भाग गए।
अधिक खून बहने के कारण हुई मौत
Rajnandgaon Crime News: बहादुर को आसपास के लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। एडिशनल एसपी राहुलदेव शर्मा ने बताया कि, सभी आरोपी फरार होने की तैयारी में थे। सीसीटीवी के फुटेज में सभी आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद कुछ ही घंटे में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
हत्या के मुख्य आरोपी हर्षित सिंह पर 12 अपराध दर्ज हैं। इनमें कई मामले हत्या के प्रयास के हैं। इसी तरह गिरफ्तार तीन अन्य आरोपियों पर भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है।




