Ratan Tata Death : भारत के दिग्गज और मशहूर अरबपति रतन टाटा अब नहीं रहे। 86 साल के रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में निधन हो गया। वे मुंबई (Mumbai) के ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।
वर्ली में आज शाम उनका अंतिम संस्कार होगा। दोपहर 3.30 बजे से अंतिम यात्रा निकेलगी। रतन टाटा के निधन पर झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने भी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए है।
उद्योगपति रतन टाटा की सोमवार को तबीयत खराब होने की खबर सामने आई थी. रतन टाटा ने खुद ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अफवाह ना फैलाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि वह रुटीन चेकअप के लिए आए हैं. हालांकि बुधवार देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। देर रात सबसे पहले कारोबारी हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी। इसके बाद टाटा ग्रुप ने भी उनके निधन की पुष्टि की।
कारोबारी हर्ष गोयनका ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि घड़ी ने टिक-टिक बंद कर दी है। टाइटन का निधन हो गया। #RatanTata ईमानदारी, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की एक मिसाल थे, जिन्होंने व्यापार और उससे परे की दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है। वह हमारी यादों में हमेशा ऊंचे स्थान पर रहेंगे।




