Weather Update in CG: छत्तीसगढ़ में लौटते मानसून के असर से प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। बस्तर संभाग के जिलों के लिए आज यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज यहां बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में अब कमी आएगी। समुद्र से आ रही हवा में नमी कम होने लगी है। इससे मौसम साफ होगा और दिन का तापमान बढ़ेगा। प्रदेश में समुद्र से आ रही नमी के कारण पिछले दो-तीन दिनों से रायपुर समेत राज्य के कई हिस्सों में बादल बन रहे हैं। इस वजह से गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है।
बीजापुर के गंगालूर में सबसे ज्यादा बरसात
Weather Update in CG: गुरुवार को दिन में रायपुर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से से मानसून की वापसी 15 अक्टूबर के आसपास होने की संभावना है। 20 अक्टूबर के बाद पूरे छत्तीसगढ़ से मानसून विदा हो सकता है। गुरुवार को बीजापुर के गंगालूर में सबसे ज्यादा 30 मिमी बरसात हुई।
Read Also- नहर में मिली लाश की हुई शिनाख्ती, मां ने आत्महत्या के लिए लड़की के प्रेमी को बताया जिम्मेदार
दिन का तापमान बढ़ेगा
Weather Update in CG: प्रदेश में आज से मानसून की गतिविधियां कम होगी और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दंतेवाड़ा में रिकॉर्ड किया गया। वहीं रायपुर में दिन का पारा 33.6 डिग्री, बिलासपुर में 33 डिग्री, जगदलपुर में 33.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी
मौसम विज्ञानियों ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी नौतनवा, सुल्तानपुर, पन्ना, नर्मदापुरम, खरगांव, नंदुरबार, नवसारी से गुजरकर हो रही है। अगले 2-3 दिनों के दौरान गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ और भागों और बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो सकती है।
Read Also- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर, जाने पूरा कार्यक्रम..
रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम
सुबह से तेज धूप निकली है, जिसकी वजह से आज गर्मी और उमस रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34°C और 25°C के आसपास रहने की संभावना है।




