Women’s T20 World Cup: भारतीय महिला टीम को विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। टीम अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में रविवार, 13 अक्टूबर को मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। ऑस्ट्रेलिया मौजूदा चैंपियन होने के साथ-साथ टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। टीम ने 6 बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।
Women’s T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया विमेंस टी-20 क्रिकेट और वर्ल्ड कप दोनों में भारत पर हावी रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों के बीच 6 मैच खेले गए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 4 और भारत ने 2 जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने जो 4 मैच जीते हैं, इसमें 3 नॉकआउट (2010 सेमीफाइनल, 2020 फाइनल और 2023 सेमीफाइनल) मुकाबले शामिल हैं। ऐसे में भारतीय टीम को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
Read Also- राफेल नडाल ने टेनिस से रिटायरमेंट का किया ऐलान, कहा- अगले महीने डेविस कप में आखिरी बार खेलूँगा
मैच डिटेल्स
भारत Vs ऑस्ट्रेलिया
कब: 13 अक्टूबर
कहां: शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
टॉस: 7 PM.
मैच स्टार्ट: 7:30 PM.
दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी
Women’s T20 World Cup: विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 5-5 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप-ए में है। भारत के अलावा, इस ग्रुप में न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं। एक टीम ग्रुप स्टेज में 4 मैच खेलेगी। ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली 2-2 टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी।
Read Also- Mohammed Siraj को तेलंगाना सरकार ने दी नौकरी, अब DSP बनकर करेंगे देश की सेवा
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सजना सजीवन, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल, आशा शोभना और रेणुका सिंह।
ऑस्ट्रेलिया : एलिसा हीली (कप्तान), बेथ मूनी, एलिस पैरी, एशले गार्डनर, फोब लिचफील्ड,, ताहलिया मैकग्रा, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स, मेगन शुट और टायला व्लामिनेक।




