Raipur Latest News: रायपुर में मुख्यमंत्री आवास घेरने वाले DED-DElEd अभ्यर्थियों पर दंगा भड़काने का केस लगा है। पुलिस ने गैर जमानती धाराओं में FIR दर्ज की है। प्रदर्शनकारियों पर आरोप है कि, इन्होंने VIP इलाके में बिना परमिशन रास्ते को बंद किया। पुलिस अफसर और कार्यपालिक दंडाधिकारी के समझाइश के बावजूद प्रदर्शन जारी रखा।
पुलिस के FIR के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जमकर धक्का मुक्की की थी। आरोप है कि, इन्होंने सरकारी संपत्ति के साथ तोड़फोड़ की है। सिविल लाइन पुलिस ने बीएनएस की धारा 191(2), 126(2), 121(1) और लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत गैर जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज की है।
Read Also- सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगी सैलरी, छत्तीसगढ़ के 5 लाख कर्मचारियों को 28 अक्टूबर को होगा भुगतान, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश
FIR में इनके नाम शामिल
Raipur Latest News: पुलिस के FIR में ओम प्रकाश साहू, मेघा पांडे, संतोष साहू, कुलदीप वर्मा, कमल राजपूत, इनायत अली, सतीश निषाद सहित अन्य प्रदर्शनकारियों के नाम शामिल है। इनमें से कई प्रदर्शनकारी लोरमी, कोरबा, मुंगेली, भिलाई के निवासी हैं। इन लोगों ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया था।
जानिए पूरा मामला
रायपुर में करीब 500 से अधिक DED-DElEd अभ्यर्थी सोमवार को मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले थे। ये नवा रायपुर में पिछले 2 अक्टूबर से युवक-युवती अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। मुख्यमंत्री आवास घेरने के दौरान इन्हें पुलिस ने बीच रास्ते में रोक लिया था।
Read Also- वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सरपंच के घर एवं बाड़ी से बेशकीमती इमारती लकड़ी जब्त
Raipur Latest News: पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को अरेस्ट के बाद कुछ को विधानसभा थाना और कुछ को आरंग थाने ले गई थी। अभ्यर्थी विकास कौशिक ने बताया कि, हमने नवरात्र-दशहरा भी धरना स्थल में ही मनाया। एक साल से सरकार के हर अफसर और मंत्री से बात की, मगर हमारी बातें नहीं सुनी गई।
CM आवास आए तो पुलिस ने हमारे साथ बदसलूकी की। घसीटा, पीटा और थानों में भेज दिया। विकास ने बताया कि करीब 3 से 4 घंटे तक थाने में रखने के बाद देर शाम सभी को छोड़ दिया गया।
Read Also- कल दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द..
ये है इनकी मांग
DED-DElEd अभ्यर्थियों ने बताया कि, सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में ये सभी क्वालिफाई कर चुके हैं। इनकी मांग थी कि BED वालों को इस भर्ती में वैलिड न माना जाए। अदालत से जीत भी मिली। मगर भर्ती अब तक अटकी है। सरकार बदल गई मगर इन कैंडिडेट के हालात नहीं बदले हैं। भर्ती किए जाने और नौकरी देने की मांग को लेकर ये सभी आंदोलन कर रहे हैं।




