Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मुख्यमंत्री आवास घेरने वाले अभ्यर्थियों पर दंगा भड़काने का आरोप, गैर-जमानती धाराओं में FIR, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई थी जमकर धक्का-मुक्की

    मुख्यमंत्री आवास घेरने वाले अभ्यर्थियों पर दंगा भड़काने का आरोप, गैर-जमानती धाराओं में FIR, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई थी जमकर धक्का-मुक्की

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 23, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Raipur Latest News
    Raipur Latest News

    Raipur Latest News: रायपुर में मुख्यमंत्री आवास घेरने वाले DED-DElEd अभ्यर्थियों पर दंगा भड़काने का केस लगा है। पुलिस ने गैर जमानती धाराओं में FIR दर्ज की है। प्रदर्शनकारियों पर आरोप है कि, इन्होंने VIP इलाके में बिना परमिशन रास्ते को बंद किया। पुलिस अफसर और कार्यपालिक दंडाधिकारी के समझाइश के बावजूद प्रदर्शन जारी रखा।

    पुलिस के FIR के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जमकर धक्का मुक्की की थी। आरोप है कि, इन्होंने सरकारी संपत्ति के साथ तोड़फोड़ की है। सिविल लाइन पुलिस ने बीएनएस की धारा 191(2), 126(2), 121(1) और लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत गैर जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज की है।

    Read Also-  सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगी सैलरी, छत्तीसगढ़ के 5 लाख कर्मचारियों को 28 अक्टूबर को होगा भुगतान,  वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

    FIR में इनके नाम शामिल
    Raipur Latest News:  पुलिस के FIR में ओम प्रकाश साहू, मेघा पांडे, संतोष साहू, कुलदीप वर्मा, कमल राजपूत, इनायत अली, सतीश निषाद सहित अन्य प्रदर्शनकारियों के नाम शामिल है। इनमें से कई प्रदर्शनकारी लोरमी, कोरबा, मुंगेली, भिलाई के निवासी हैं। इन लोगों ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया था।

    जानिए पूरा मामला
    रायपुर में करीब 500 से अधिक DED-DElEd अभ्यर्थी सोमवार को मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले थे। ये नवा रायपुर में पिछले 2 अक्टूबर से युवक-युवती अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। मुख्यमंत्री आवास घेरने के दौरान इन्हें पुलिस ने बीच रास्ते में रोक लिया था।

    Read Also-  वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सरपंच के घर एवं बाड़ी से बेशकीमती इमारती लकड़ी जब्त

    Raipur Latest News:  पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को अरेस्ट के बाद कुछ को विधानसभा थाना और कुछ को आरंग थाने ले गई थी। अभ्यर्थी विकास कौशिक ने बताया कि, हमने नवरात्र-दशहरा भी धरना स्थल में ही मनाया। एक साल से सरकार के हर अफसर और मंत्री से बात की, मगर हमारी बातें नहीं सुनी गई।

    CM आवास आए तो पुलिस ने हमारे साथ बदसलूकी की। घसीटा, पीटा और थानों में भेज दिया। विकास ने बताया कि करीब 3 से 4 घंटे तक थाने में रखने के बाद देर शाम सभी को छोड़ दिया गया।

    Read Also-  कल दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द..

    ये है इनकी मांग
    DED-DElEd अभ्यर्थियों ने बताया कि, सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में ये सभी क्वालिफाई कर चुके हैं। इनकी मांग थी कि BED वालों को इस भर्ती में वैलिड न माना जाए। अदालत से जीत भी मिली। मगर भर्ती अब तक अटकी है। सरकार बदल गई मगर इन कैंडिडेट के हालात नहीं बदले हैं। भर्ती किए जाने और नौकरी देने की मांग को लेकर ये सभी आंदोलन कर रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    latest news protest in raipur raipur raipur cg raipur latest news raipur news raipur news cg raipur news latest raipur news today raipur strike news raipur today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.