Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » JMM ने पीएम मोदी पर लगाया बड़ा आरोप, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र

    JMM ने पीएम मोदी पर लगाया बड़ा आरोप, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 5, 2024Updated:November 5, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    JMM allegations against the Prime Minister :  झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीख अब काफी पास आ गई है। इस कारण सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जी जान से जुटे हुए हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य के गढ़वा और चाईबासा में चुनावी रैली को संबोधित किया है। हालांकि, पीएम मोदी के दौरे के बीच हेमंत सोरेन की पार्टी JMM ने पीएम मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को डेढ़ घंटे तक उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई।

    Read Also : कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने कहा – सांसद रहे सुनील सोनी निष्क्रिय, दक्षिण विधानसभा में विकास कार्य ठप, जनता परिवर्तन को तैयार, रायपुर दक्षिण में इस बार बनेगा इतिहास..

    राष्ट्रपति को लिखा पत्र?

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने इस बारे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है और आगामी विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित कराने की मांग की है। JMM ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

    क्या है पूरा आरोप?

    जेएमएम पार्टी के प्रवक्ता प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने राष्ट्रपति मुर्मू को लिखे गए अपने पत्र में कहा है कि सोमवार को पीएम मोदी की झारखंड के गढ़वा और चाईबासा दौरे के कारण ‘नो-फ्लाई जोन’ निर्धारित किया गया था। हेमंत सोरेन अपराह्न 1:45 बजे पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी में एक सभा करने के बाद अपराह्न 2:25 बजे सिमडेगा के बाजार टांड़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे। वहीं, पीएम मोदी को एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए अपराह्न 2:40 बजे चाईबासा में रहना था। गुदरी और चाईबासा के बीच की दूरी 80 किलोमीटर है जबकि सिमडेगा की दूरी 90 किलोमीटर है। निर्वाचन आयोग ने सोरेन के दौरे को अपनी मंजूरी दी थी। लेकिन प्रधानमंत्री के सुरक्षा प्रोटोकॉल का हवाला देकर मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को डेढ़ घंटे तक रोके रखा गया।

    Read Also : राज्योत्सव 2024 : मुख्यमंत्री आज नवा रायपुर अटल नगर में राज्योत्सव मेला में करेंगे विशेष सहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानिए CM साय का आज का पूरा कार्यक्रम..

    कब होंगे चुनाव?

    चुनाव आयोग ने बीते दिनों झारखंड राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखें घोषित कर दी थीं। झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटों के लिए 2 चरणों में चुनाव होंगे। राज्य में 13 और 20 नवंबर को कुल दो चरणों में मतदान होगा और 23 नवंबर को चुनाव का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    aaj ki taja khabar aaj ki today news big breaking news Jharkhand JMM allegations against the Prime Minister pm modi news JMM news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाना तय

    अमृत धारा महोत्सव बना “अंदरूनी महाभारत”: मंच पर कम, गेट पर ज्यादा भीड़

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.