जगदलपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी जेपी नड्डा का बस्तर दौरा काफी अहम है। क्योंकि कहा जाता है कि छत्तीसगढ़ में बस्तर को जीत का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 12 सीटों में महज एक ही सीट पर जीत दर्ज कर सकी। लेकिन नक्सली हमले में विधायक भीमा मंडावी की मौत के बाद वो सीट भी बीजेपी के हाथ से चली गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जगदलपुर पहुंचे हैं। जगदलपुर में मां दंतेश्वरी के मंदिर में पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की।
![]()
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बीजेपी जिला उपाध्यक्ष की हत्या के बाद जेपी नड्डा के प्रोटोकाल में बदलाव किया गया है। आमसभा और लोकसभा की कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के बाद यहां से सीधे नारायणपुर जायेंगे। जहां बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से मुलाकात करने के साथ बीजेपी जिलाध्यक्ष के अंतिम संस्कार में भी शामिल होंगे. देर रात हुए नक्सली घटना को देखते हुए इधर जेपी नड्डा के स्वागत में ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं,
Trending
- छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
- छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
- एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
- बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
- बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता
- मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश
- CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस
- मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी




