Road Accident in Raisen: मध्य प्रदेश के रायसेन के भोजपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक साथ तीन वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में दो महिला समेत तीन की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए राजधानी भोपाल रेफर किया गया है।
Read Also- पंचायत सचिव गिरफ्तार: लोकायुक्त ने घूस लेते रंगे हाथों दबोचा
Road Accident in Raisen: यह पूरी घटना मंडीदीप की है। जानकारी के मुताबिक, जिलेटिन चौराहा ब्रिज के पास कंटेनर, पिकअप और ऑटो तीन वाहनों की भिड़ंत हो गई। इस घटना में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
Road Accident in Raisen: तीनों वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो और पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। गाड़ियों को सड़क से हटाने के लिए क्रेन को बुलाया गया है। इधर, घटना की सूचना पर पूर्व मंत्री व भोजपुर से विधायक सुरेंद्र पटवा भी मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सात गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। वहीं विधायक सुरेंद्र पटवा ने मृतकों और घायलों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इतना बड़ा हादसा आखिर कैसा हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल मंडीदीप और सतलापुर पुलिस इस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।




