Attack on Chinmay Prabhu lawyer: बांग्लादेश में देशद्रोह के आरोप में जेल में बंद धर्मगुरु चिन्मय कृष्ण दास प्रभु के केस की पैरवी करने वाले वकील पर हमला होने का दावा कोलकाता में इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने किया है। चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी, जो इस्कॉन के प्रमुख पूर्व नेताओं में से एक हैं, को पिछले महीने रंगपुर में हिंदू समुदाय के समर्थन में विरोध प्रदर्शन के बाद ढाका में गिरफ्तार किया गया था। उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया है। 26 नवंबर को ढाका की एक अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
Read Also- ‘क्या लॉरेंस बिश्नोई को बीजेपी ने खुलेआम संरक्षण दे रखा है?’ अरविंद केजरीवाल ने सदन में पूछा सवाल
Attack on Chinmay Prabhu lawyer: चिन्मय कृष्ण दास की जमानत पर सुनवाई अब 2 जनवरी तक के लिए टाल दी गई है। बांग्लादेश की प्रमुख समाचार पत्रिका “द डेली स्टार” के मुताबिक, उनके वकील यूनुस सरकार ने कोर्ट से अतिरिक्त समय की मांग की थी, जिसके बाद उनकी सुनवाई स्थगित कर दी गई।कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कानूनी मदद की कमी के कारण भी चिन्मय दास की सुनवाई में देरी हुई। दरअसल, इस मामले में कोई भी वकील कोर्ट में उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए पेश नहीं हुआ, जिससे उनकी सुनवाई आगे बढ़ानी पड़ी।




