Abujhmad Encounte: अबूझमाड़ के कलहजा-डोडरेबेड़ा में पिछले गुरुवार को हुए मुठभेड़ में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य शीर्ष नक्सली नेता रामचंद्र उर्फ कार्तिक को बचाने नक्सलियों ने नाबालिग बच्चों को ढाल बनाया था। इस मुठभेड़ में नक्सलियों के गोली से चार नाबालिग घायल हो गए हैं। पुलिस की ओर से घायलों के उपचार की व्यवस्था की जा रही है।
बच्चों को किया था आगे
पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने नाबालिग ग्रामीणों को सामान ढोने के लिए साथ में रखा था। मुठभेड़ के दौरान इन्हीं ग्रामीणों की आड़ लेकर सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की गई थी। इसमें नक्सलियों के गोली लगने से चार ग्रामीणों के घायल होने की सूचना मिली थी।
Read Also- रायपुर नगर निगम के वार्डों का आरक्षण प्रक्रिया गुरुवार को… शहीद स्मारक भवन में सुबह 11 बजे से होगा शुरू
घायलों का उपचार जारी
Abujhmad Encounte: घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। बेहतर उपचार की व्यवस्था की जा रही हैl घटना के संबंध में और जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। मुठभेड़ में और भी कई नक्सली के घायल होने की जानकारी मिली है। नक्सली आसपास के जंगल क्षेत्र में उनका उपचार कर रहे हैं।
मुठभेड़ में मारे गए थे 7 नक्सली
Abujhmad Encounte: यहां बता दें कि दक्षिणी अबूझ़माड़ में शीर्ष नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना के बाद दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर व कोंडागांव जिले की सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने लगभग 50 किमी की दूरी तय कर यह अभियान किया था। इस मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली रामचंद्र उर्फ कार्तिक सहित 40 लाख के इनामी सात नक्सलियों को मार गिराया गया था। घटनास्थल से पुलिस को पांच पुरूष व दो महिला सशस्त्र वर्दीधारी नक्सली के शव मिले थे।




