Latest Crime News in CG Durg: दुर्ग जिले में अवैध रूप से शराब व गांजा की बिक्री करने वालों पर दुर्ग पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने सभी थाना क्षेत्रों में ऐसे अपराधियों पर नकेल कसने विशेष निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में मोहन नगर पुलिस ने गांजा व शराब की अवैध बिक्री करने वाले 6 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों में दो नाबालिग व तीन महिलाएं शामिल हैं जो अपने क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा व शराब की बिक्री कर रही हैं। इनके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
Read Also- दरिंदे निकले दोस्त, दो सगी बहनों से किया दुष्कर्म: बहला-फुसलाकर ले गए साथ, फिर लूट ली दोनों की आबरू
Latest Crime News in CG Durg: मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नयापारा तीतुरडीह में मेश्राम भवन के पास एक मकान में गांजा और शराब रखा हुआ है। यहां से इसकी अवैध रूप से बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस व नारकोटिक्स की टीम ने संयुक्त रूप से रेड की और मौके से सुमन बारेल (22) निवासी तितुरडीह नयापारा दुर्ग, शैलेंद्र पांडेय (24) निवासी सिंधिया नगर दुर्ग, रामबाई बारले, दीपाली बारेल (19) समेत दो नाबालिग को पकड़ा।
Read Also- धान खरीदी केंद्र में दर्दनाक हादसा, मजदूर की मौके पर हुई मौत
Latest Crime News in CG Durg: मकान की तलाशी लेने पर अंदर से 16.782 किलोग्राम गांजा मिला। इसकी बाजारी कीमत 1.20 लाख रुपए है। यहां से 68200 रुपए नगद भी जब्त किया गया है। इसी तरह बगल के मकान से 150 पौवा देशी शराब भी जब्त की गई है। इसकी कीमत 15 हजार 120 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने यहां से 15 हजार 820 रुपए नगद जब्त किया है। इसके साथ ही गांजा बिक्री की रकम से खरीदी गई बुलेट, एक्टिवा, सोने की चेन मंगल सूत्र और झुमका भी जब्त किया गया है। अवैध रूप से गांजा व शराब बेचने के साथ ही इसकी कमाई से यह सभी एक मकान भी बनवा रहे थे जिसे पुलिस ने सीज किया है।




