Mahasamund Latest News : प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली से प्राप्त सूचना के अनुसार, जिले भर के 30 परीक्षा केंद्रों पर 18 जनवरी को कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र अपनी एडमिट कार्ड जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा केन्द्रों पर छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ-साथ आधार कार्ड या अन्य कोई वैध पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य होगा।




